LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
08:1923 अग॰

गुजरात के तापी जिले में फैक्टरी में विस्फोट, दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

1_1652596387-390x220
तापी, गुजरात के तापी जिले में सोमवार को एक नवनिर्मित फैक्टरी में हुए विस्फोट में कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना वालोड तालुका के वीरपोर गांव में स्थित फलों का जूस निकालने वाली एक फैक्टरी में अपराह्न करीब 4.30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि पांच कर्मचारी फैक्टरी में मशीन स्थापित कर रहे थे, तभी उसके एक हिस्से में विस्फोट हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मशीन का एक हिस्सा कई मीटर दूर जा गिरा।
← पिछली खबरसीबीआई ने उपहार खरीद घोटाले में आईआरएफसी के पूर्व प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कीअगली खबर →राष्ट्रपति 13 सितंबर को आयुष्मान भव अभियान की शुरूआत करेंगी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।