LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
16:5624 अग॰

ग्रेटर नोएडा के रेस्तरां में आबकारी विभाग का छापा, चार गिरफ्तार

policearrest-1685276375
नोएडा गौतमबुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल में स्थित एक रेस्तरां पर छापा मारकर आबकारी विभाग ने चार कर्मचारियों को कथित तौर पर उस शराब को परोसने के लिए सोमवार को गिरफ्तार कर लिया जिसकी बिक्री हरियाणा में की जानी थी। गौतमबुद्ध नगर में तैनात आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी। गुप्त सूचना पर आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की अगुवाई में एक टीम ने आधी रात को छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि चारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रेस्तरां के निदेशक मनेश पटेल के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आबकारी विभाग ने हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई करीब 233 बोतल शराब बरामद की है। गौतमबुद्ध नगर के आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को सूचना मिली कि वेनिस मॉल में ‘फाइव आयरन गोल्फ’ नामक रेस्तरां में अवैध रूप से हरियाणा में बिक्री के लिए बनी शराब परोसी जा रही है। श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने वहां पर छापा मारा और मौके से सुमन मंडल, बनी राऊत, राहुल और तीर्थंकर को आबकारी विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके से हरियाणा में बिक्री के लिए बनी 233 बोतल मदिरा बरामद की गई है।
← पिछली खबरआवश्यक एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता-रविन्द्र जायसवालअगली खबर →शरद पवार ने कार्यकर्ताओं और विशेषज्ञों के साथ मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।