राजनीति
Hyderabad Pastor का भड़काऊ बयान, '2023 में नरसंहार की आशंका, PM और गृह मंत्री से नफरत ईसाइयों का ईश्वरीय कर्तव्य'
Hyderabad Pastor भड़काऊ भाषण के कारण सुर्खियों में हैं। भाजपा के कार्यकाल में इस साल Genocide की आशंका जताते हुए पादरी Kuntam Edward Williams ने कहा, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना नबूकदनेस्सर (Nebuchadnezzar) के साथ कर डाली। पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स ने कहा कि दोनों से नफरत करना ईसाइयों को 'ईश्वर द्वारा सौंपा गया कर्तव्य' है। बता दें कि नबूकदनेस्सर एक राजा है जिसका बाइबिल में जिक्र है। इस कैरेक्टर को कठोर और क्रूर राजा माना जाता है। इसने यरूशलेम को नष्ट करने के बाद यहूदी लोगों को निर्वासित जीवन जीने पर मजबूर कर दिया।
पादरी इतने पर ही नहीं रूके। उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार 2023 में 'नरसंहार' करेगी और उस भीषण नरसंहार में लाखों ईसाइयों को चाकुओं और गोलियों से मार डाला जाएगा। जर्मन तानाशाह हिटलर द्वारा यहूदियों के नरसंहार का उदाहरण देते हुए पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स ने कहा कि 2023 में भारत में भी ऐसा ही होने जा रहा है। कौए की ओर इशारा करते हुए पादरी ने डराया कि उनमें से लगभग आधे 2024 में दिखाई नहीं देंगे। नव वर्ष 2024 से पहले ही अधिकांश चाकू, गोली और पिटाई से मार डाले जाएंगे।Pastor Edward Williams: There will be genocide in 2023 on th lines done by Hitler.Lakhs of people will be stabbed or shot to death.Most of you will not see 2024. Fear & insecurity being drilled into church goers by rabid hate filled evangelists in Telugu states. #noconversion pic.twitter.com/rdDntACS7X
— DharmaRakshak (@oldhandhyd) January 5, 2023
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01