हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5422 नव॰

ICC Mens T20 World Cup 2022: कटरीना कैफ ने थामा बल्ला तो ब्यूटी देख क्लीन बोल्ड हुए भज्जी, ईशान-सिद्धांत ने की दमदार फील्डिंग

katrina_kaif
WhatsApp ↗
ICC Mens T20 World Cup 2022 में साउथ अफ्रीका के साथ मैच के दौरान टीम इंडिया को चियर करने पहुंची फिल्म 'फोन भूत' (Phone Bhoot) की टीम। कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी ने स्टूडियो में कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ क्रिकेट खेला। यलो ड्रेस में पहुंचीं कटरीना कैफ इस मौके पर बला की खूबसूरत लग रही थीं और जब बैटिंग के लिए कटरीना कैफ ने बैट थामा तो अच्छे-अच्छे बॉलर्स भी क्लीन बोल्ड हो गए। कटरीना कैफ के मैच खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है और इसे फैन पेजों पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में हरभजन को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता हैं, वहीं कटरीना कैफ स्टूडियो में चौके-छक्के लगाती दिख रही हैं। ईशान और सिद्धांत ने फील्डिंग की और वर्ल्ड कप में अब तक चल रही भारत की परफॉर्मेंस के बारे में बातें कीं। Bigg Boss हाउस से बाहर लाए जाएंगे साजिद खान? Sherlyn Chopra की पुलिस कंप्लेंट दर्ज देश के क्रिकेट फैन्स के साथ समय बिताते हुए और मैच के दौरान टीम इंडिया को चियर करते हुए स्टार्स को देखना फैंस के लिए भी एक्साइटमेंट की बात थी। बात करें कटरीना कैफ स्टारर इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के बारे में तो इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जो कि लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है लेकिन देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।  
← पिछली खबरदिल्ली जलबोर्ड के अधिकारी ने Yamuna river के पानी से किया स्नान, भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने दी थी चुनौतीअगली खबर →Tata के इस स्टॉक ने दिया 6000% का रिटर्न, निवेशकों की हुई चांदी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।