हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:1622 नव॰

Karnataka Assembly Election: बीजेपी के 189 उम्मीदवारों की सूची जारी, 52 नए उम्मीदवार, केवल 8 महिलाओं को टिकट, जानिए CM बोम्मई कहां से लड़ेंगे

Karnataka Assembly Election
WhatsApp ↗
Karnataka Assembly Election: बीजेपी के 189 उम्मीदवारों की सूची जारी, 52 नए उम्मीदवार, केवल 8 महिलाओं को टिकट, CM बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने मंत्री आर अशोक को टिकट दिया है। Karnataka Assembly Election असोक को कनकपुरा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। बीजेपी नेता और मंत्री अशोक एक और सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। पद्मनाभनगर विधानसभा सीट से भी मंत्री अशोक अपनी किस्मत आजमाएंगे। Karnataka Assembly Election कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को शिकारीपुरा सीट से मैदान में उतारा गया है। पूर्व CM और जनता दल सेकुलर (JDS) के नेता एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ भाजपा ने सीपी योगेश्वर को मैदान में उतारा है। इन दोनों के बीच चन्नापटना विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर होने के आसार हैं। Karnataka Assembly Election बीजेपी महासचिव अरुण कुमार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कर्नाटक विधानसभा के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया। वीडियो में देखिए, कौन से प्रमुख उम्मीदवार किस सीट से अपनी किस्मत आजामाएंगे। बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को एक ही चरण में वोटिंग कराई जानी है। चुनावी नतीजों की घोषणा 13 मई को होगी। आचार संहिता लागू होने के बाद से सियासी पंडितों की नजरों में कांग्रेस बीजेपी के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रही है। Karnataka Assembly Election वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और पूर्व सीएम सह वेटरन भाजपाई जगदीश शेट्टार के बागी तेवरों के मद्देनजर राजनीति में रूचि रखने वाले लोगों की नजरें 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले दक्षिण का दुर्ग कहे जाने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। Karnataka Assembly Election Karnataka Assembly Election Karnataka Assembly Election Karnataka Assembly Election
← पिछली खबरCongress Wayanad में 'शक्ति प्रदर्शन' करने पहुंची! राहुल बोले- सांसद आवास छिनने का गम नहीं, प्रियंका बोलीं- अडानी को बचाने में जुटे पीएम मोदीअगली खबर →प्रेमी युगल ने विश्वसुंदरी पुल से हाथ बांधकर एक साथ गंगा में लगाई छलांग, दो दिन बाद मिली लाश
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।