अंतरराष्ट्रीय
Nigeria में मस्जिद पर हमला, इमाम समेत 12 लोगों की हत्या, कई अगवा

Nigeria में बंदूकधारियों ने मस्जिद को निशाना बनाया। घटना में इमाम समेत नमाज अदा कर रहे 12 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। खबर है कि शनिवार रात को हुई इस गोलीबारी के बीच हमलावरों ने मस्जिद से ही कुछ लोगों का अपहरण भी किया है। पहले भी नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले की खबरें आती रही हैं।
खबर है कि ये गैंग लोगों की हत्या करते हैं या फिरौती के लिए उनका अपहरण कर लेते हैं। इतना ही नहीं गैंग ग्रामीणों से भी खेती के लिए 'प्रोटेक्शन मनी' की मांग करते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के गृहराज्य काटसीना के फुंटुआ के रहने वाले लावल हारुना ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंदूकधारी मोटरबाइक्स पर मैगमजी मस्जिद पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद मस्जिद में पहुंचे लोग भागने पर मजबूर हो गए। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बीच फंसे करीब 12 लोगों की मौत हो गई।
फुंटुआ के एक और रहवासी अब्दुल्लाही मोहम्मद ने कहा, 'इसके बाद उन लोगों ने कई लोगों को इकट्ठा किया और झाड़ियों में ले गए। मैं प्रार्थना कर रहा था कि डाकू अपहरण किए गए मासूम लोगों को छोड़ दें।' खास बात है कि काटसीना नाइजीरिया के उन उत्तर पश्चिम राज्यों में शामिल है, जो पड़ोसी देश नाइजर के साथ सीमा साझा करता है। इसके चलते गैंग दो देशों के बीच आसानी से आती जाती हैं।
डिफॉल्टर होने से बचा Pakistan , समय से पहले चुका दिए एक अरब डॉलर
Nigeria में सेना ने डाकुओं की इस्तेमाल की जाने वाली झाड़ियों में बम भी फेंके हैं, लेकिन हमले अभी भी जारी हैं। इसके चलते मतदाताओं के मन में सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है, जो फरवरी में बुहारी के उत्तराधिकारी को चुनने की तैयारी कर रहे हैं।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06