हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:3622 नव॰

वसुंधरा के गढ़ से Bharat jodo Yatra आज से शुरू,गहलोत-पायलट ने दिया सियासी मैसेज

rahul gandhi
WhatsApp ↗
Bharat jodo Yatra रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर गई है। राहुल गांधी आज पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ से यात्रा शुरू करेंगे। सोमवार से झालरापाटन से राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत होगी। झालारापाटन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का निर्वाचन क्षेत्र है। आज 5 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा झालारापाटन में रात्रि विश्राम स्थल चावली से चौराहे से 2.2 किलोमीटर चलकर 6 बजे काली तलाई पहुंचेगी। यहां से यात्रा की राजस्थान में आधिकारिक शुरुआत होगी। सुबह 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहे पर पहुंचेगी काली तलाई से 14 किलोमीटर चलकर भारत जोड़ो यात्रा सुबह 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहे पर पहुंचेगी। यहां पर भारत जोड़ो यात्रा लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। दोपहर 3.30 बजे यात्रा झालारापाटन से नाहरडी से फिर शुरू होगी जो 9 किलोमीटर चलकर चंद्रभागा चौराहे पर पहुंचेगी। इस चौराहे पर राहुल गांधी की एक नुक्कड़ सभा भी होगी। इसके बाद यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम होगा। 'Bharat Jodo Yatra' से खत्म होगी राजस्थान Congress की मुश्किल? भाजपा पर क्या होगा असर गहलोत-पायलट ने दिया एकजुटता का संदेश भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने पर सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने एकजुटता का संदेश दिया। सहरिया आदिवासी के लोकनृत्य पर गहलोत और पायलट राहुल गांधी संग थिरकते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी को ऐसी स्थिति में खड़ा कर दिया कि सचिन पायलट को गहलोत का हाथ पकड़कर नाचना पड़ा। जब कार्यक्रम में लोकनृत्य चल रहा था तो गहलोत और पायलट कुछ दूरी पर खड़े थे। लेकिन राहुल गांधी ने ऐसी स्थिति कर दी दोनों नेताओं को एक-दूसरे का हाथ पकड़न पड़ा।  
← पिछली खबरब्लैक शर्ट में 'बरखा भाभी' की बोल्ड तस्वीरों ने मचाया गदर, फिर Anupama ने किया ये कमेंटअगली खबर →Nigeria में मस्जिद पर हमला, इमाम समेत 12 लोगों की हत्या, कई अगवा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।