LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
बुधवार, 26 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:3826 अग॰

NCP Leader Majeed Memon का इस्तीफा, निजी कारणों से छोड़ा शरद पवार का साथ

NCP Leader Majeed Memon
NCP Leader Majeed Memon ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे निजी कारणों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का साथ छोड़ रहे हैं। बता दें कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का लंबे समय तक साथ निभाने वाले माजिद मेमन का इस्तीफा एनसीपी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। माजिद मेमन ने पार्टी की सदस्यता छोड़ने के समय कहा कि वे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें निजी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि 16 साल तक एनसीपी में रहने के दौरान उन्हें जो सम्मान मिला वे इसके लिए कृतज्ञ महसूस करते हैं। मेमन ने कहा कि वे तत्काल प्रभाव से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। आने वाले दिनों में भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शरद पवार के साथ उनकी शुभकामनाएं बनी रहेंगी। इस्तीफे के कारणों के बारे में NCP Leader Majeed Memon ने कहा कि वे निजी कारणों से रिजाइन कर रहे हैं।
← पिछली खबरक्या खत्म हो जाएगा Kane Williamson का आईपीएल करियर? मिनी नीलामी में बिकेंगे या नहीं के सवाल पर दिया ऐसा जवाबअगली खबर →Akhilesh Yadav कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव, दिए संकेत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।