हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5322 नव॰

NDTV acquisition, प्रणय रॉय, राधिका रॉय का इस्तीफा, अडाणी समूह अधिग्रहण के करीब

NDTV
WhatsApp ↗
NDTV acquisition, नयी दिल्ली टेलीविजन लि. (NDTV) के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने प्रवर्तक समूह की इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। अडाणी समूह अब इस समाचार चैनल कंपनी के अधिग्रहण के करीब है। Inverter Battery Short Circuit के कारण एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

अडाणी समह ने आरआरपीआर का अधिग्रहण किया था। आरआरपीआर की एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हालांकि, रॉय दंपति के पास प्रवर्तक के रूप में एनडीटीवी में अब भी 32.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और उन्होंने समाचार चैनल के निदेशक मंडल से इस्तीफा नहीं दिया है।

Inverter Battery Short Circuit के कारण एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख प्रणय रॉय एनडीटीवी के चेयरपर्सन तथा राधिका रॉय कार्यकारी निदेशक हैं। एनडीटीवी ने कहा कि आरआरपीआर होल्डिंग के निदेशक मंडल ने सुदिप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंतिल चेंगलवारायण की बोर्ड में तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
← पिछली खबरCyber Crime, जज की पत्नी से 13 लाख रुपये की ठगीअगली खबर →Varanasi News, परेशानियों का सबब बना ई-रिक्शा, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता जरूरी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।