LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
23:5123 अग॰

'एक दिन आएगा जब देश में राष्ट्रपति शासन लगेगा', Mamata Banerjee ने क्यों बोला ऐसा?

mamata
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि लोकतांत्रिक शक्तियां लोगों के एक वर्ग के हाथों में केंद्रित होती जा रही है, जो देश को अध्यक्षीय शासन-व्यवस्था की ओर ले जा सकता है। न्यायपालिका और विभिन्न क्षेत्रों के शीर्ष नेतृत्व से 'लोकतंत्र को बचाने' का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि अगर यह प्रवृत्ति जारी रही, तो एक दिन ऐसा आएगा जब देश में राष्ट्रपति शासन लगेगा। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि इस कदम के पीछे सत्ताधारी पार्टी का हाथ है। ममता ने यहां वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरीडिकल साइंसेज (एनयूजेएस) के दीक्षांत समारोह में न्यायपालिका से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि देश का संघीय ढांचा अक्षुण्ण बना रहे। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ''सभी लोकतांत्रिक शक्तियां लोगों के एक वर्ग के हाथों में केंद्रित होती जा रही है; यह देश को अध्यक्षीय शासन-व्यवस्था की ओर ले जा सकता है।'' ममता दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थीं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित भी इस अवसर पर उपस्थित थे। Gujrat: पुल पर थे 400-500 लोग, पांच दिन पहले ही दोबारा हुई थी शुरुआत; जानें कैसे हो गया इतना बड़ा हादसा  ममता ने यह भी दावा किया कि लोगों को 'अनावश्यक' परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की कई मौकों पर राज्य और केंद्र सरकार की शक्तियों को लेकर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के साथ टकराव की स्थिति रही है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि उनका मानना ​​है कि न्यायपालिका को उनके तारणहार के रूप में कार्य करना होगा। उन्होंने विभिन्न मामलों में मीडिया ट्रायल का आरोप लगाते हुए (लोकतंत्र के) चौथे स्तंभ को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि न्यायपालिका के फैसला सुनाने से पहले ही लोगों के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं।  
← पिछली खबरखत्म होगी राजस्थान Congress की खींचतान, सचिन पायलट को उड़ान‌? बड़ा कदम उठाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गेअगली खबर →India की हार से पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा द. अफ्रीका, पाक का बुरा हाल
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।