हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:1622 नव॰

Gujarat में कांग्रेस से आगे निकल सकती है AAP, नए सर्वे में केजरीवाल के लिए खुशखबरी

arvind kejriwal
WhatsApp ↗
'भारत जोड़ो यात्रा' पर फोकस कर रही कांग्रेस पार्टी के Gujarat में वोटर्स टूटते जा रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली पार्टी को इस बार आम आदमी पार्टी (आप) से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एक ताजा सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि गुजरात में AAP को कांग्रेस से अधिक वोट शेयर हासिल हो सकता है। हालांकि, सीटों की संख्या के मामले में कांग्रेस के दूसरे नंबर पर रहने की भविष्यवाणी की गई है। चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले आए इस सर्वे ने राज्य में बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है। ईटीजी रिसर्च और टाइम्स नाउ नवभारत के एक सर्वे के मुताबिक, 27 सालों से गुजरात में सरकार चला रही भाजपा को जनता एक और मौका देने जा रही है। पार्टी को यहां 125-131 सीटें मिल सकती हैं। 2017 में 77 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के हाथ 29-33 सीटें ही आती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी को 18-22 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है तो अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं। असम, पंजाब से राजस्थान तक Mallikarjun Kharge को मिली ‘हार’, संकटमोचक कैसे उठाएंगे कांग्रेस का भार? वोट शेयर में AAP के आगे होने का अनुमान पहली बार राज्य में सभी 182 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी को कांग्रेस से अधिक वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी को 48 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। कांग्रेस को 21 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है तो आम आदमी पार्टी को 3 फीसदी अधिक 24 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है। अन्य के खाते में 7 फीसदी वोट जा सकते हैं।
← पिछली खबरT20 World Cup का आगाज आज से, दो राउंड में खेला जाेगा पूरा टूर्नामेंट; यहां देखें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेलअगली खबर →सेल्स के मामले में फिसड्डी निकला ये iPhone 14 मॉडल, अब Apple ले सकती है ये फैसला
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।