हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4022 नव॰

Actress Akanksha Dubey Demise: सारनाथ के होटल में मिली डेड बॉडी, इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक और सितारे की मौत से हड़कंप

Actress Akansha Dubey
WhatsApp ↗
Actress Akansha Dubey Demise: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं. भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं. Akanksha Dubey

पहली नजर में सुसाइड, पुलिस कर रही है जांच

आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था. एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है. सभी को इससे बड़ा झटका लगा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक की रिपोर्ट्स में प्रथम दृष्टया सुसाइड की बात कही जा रही है, पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

बचपन से था एक्टिंग का शौक

आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं. उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था. बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था. इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं. मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था. उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी मदद की थी.
← पिछली खबरMemu Train Lucknow से दोबारा शुरू होगी, लॉकडाउन में बंद हुआ था संचालन, जानिए किन शहरों के लिए मिली मंजूरीअगली खबर →Ramnagar PAC, तीन दिवसीय अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का समापन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।