हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:3222 नव॰

घरेलू विवाद के चलते सभासद की दो बेटियों ने जहर खाकर खुदकुशी की

230810135000-depression-stock-restricted-081023
WhatsApp ↗
पीलीभीत, पीलीभीत जिले में पूरनपुर नगर पालिका परिषद के एक सभासद की दो बेटियों ने रविवार देर शाम जहर खाकर कथित तौर पर ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। ऐसा बताया जा रहा है कि युवतियों ने किसी घरेलू विवाद से परेशान होकर यह कदम उठाया। पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि दो युवतियों (बहनों) की जहरीला पदार्थ खाने से रविवार देर शाम जिला चिकित्सालय में मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरनपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर नगर के गणेशगंज पूर्वी मोहल्ले के निवासी एवं नगर पालिका सभासद आसिम रजा उर्फ बबलू के बड़े भाई आरिफ की लगभग 15 बर्ष पूर्व मौत हो गई थी और आसिम की पत्नी को संदेह था कि वह अपने भाई के बच्चों की चोरी-छिपे मदद करते हैं। पुलिस ने बताया कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता है और दोनों के बीच रविवार को भी झगड़ा हुआ था। उसने बताया कि इस झगड़े से परेशान होकर आसिम की बेटियों कशिश (20) और मुन्नी (18) ने जहर खा लिया। दोनों बहनों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दंपति की दो अन्य बेटियां हैं।
← पिछली खबरश्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्नअगली खबर →सीबीआई ने उपहार खरीद घोटाले में आईआरएफसी के पूर्व प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।