LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
03:0324 अग॰

आपकी उम्र 82 हो गई है चचा पवार, मुझे मुख्यमंत्री बनना है: अजित पवार

sharad pawar
एनसीपी में वर्चस्व की जंग अब कड़वाहट में तब्दील होने लगी है। एनसीपी के बागी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने चाचा शरद पवार को रिटायरमेंट की नसीहत दी है। अपने समर्थन में 40 विधायकों का दावा करते हुए अजित पवार ने चाचा से साफ कहा कि उनकी उम्र 82 साल हो गई है। अजित पवार ने अपने भाषण में बार-बार शरद पवार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राजनेता 25 से 75 वर्ष की आयु के बीच प्रभावी होते हैं और आपकी उम्र 82 साल हो गई है। उनकी इस टिप्पणी से साफ था कि वह चाचा को रिटायरमेंट की नसीहत दे रहे हैं।   अजित पवार ने इस दौरान खुलासा किया कि शरद पवार 2017 में भाजपा के साथ जाने को तैयार थे। उन्होंने कहा,'2017 में भी हमारी वर्षा बंगले पर मीटिंग हुई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं छगन भुजबल, जयंत पाटिल के आदेश पर मैं और कई अन्य लोग वहां गए थे। वहां भाजपा के कई नेता भी थे। हमारे बीच कैबिनेट पोर्टफोलियो आवंटन और मंत्रियों के पदों पर चर्चा हुई। लेकिन बाद में हमारी पार्टी ने कदम पीछे खींच लिए।' पवार ने कहा कि तब शरद पवार साहब का कहना था कि शिवसेना सांप्रदायिक पार्टी है, इसलिए उसके रहते गठबंधन नहीं कर सकते। आखिर वही शिवसेना 2019 में कैसे सेक्युलर हो गई।   https://khaberhindi.com/nhrc-issue-notice-to-jodhpur-hospital-administration/ 'हमारे पास 40 से ज्यादा विधायक, जो उनका यहां वो भी हमारे' डिप्टी सीएम ने दावा किया कि उनके साथ 40 से ज्यादा विधायक हैं। उन्होंने कहा, 'सभी विधायक मेरे संपर्क में हैं। यहां तक कि वे विधायक भी जो (शरद पवार की) दूसरी बैठक में हैं।' अजित पवार ने बुधवार को नंबर गेम में शरद पवार को हरा दिया, लेकिन फिर भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर दावा करने की लड़ाई में दो-तिहाई अंक (36 विधायक) से पीछे दिख रहे हैं। अब तक उनकी मीटिंग में 31 विधायक ही पहुंचे हैं, जबकि पार्टी पर दावे के लिए 37 की जरूरत है।  
← पिछली खबरअगर टीम इंडिया को करना है टेस्ट क्रिकेट में राज तो भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहिए सरफराज अगली खबर →Varanasi, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के आह्वान पर शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।