राजनीति
अजीत दादा आपने आने में बहुत लेट कर दिया, आपके लिए यही जगह सही थी
अमित शाह ने रविवार को पुणे में एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर कहा कि आपने यहां आने में बहुत देर कर दी, आपके लिए यह जगह सही है। अजित पवार पिछले महीने बीजेपी और सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के गठबंधन में शामिल होकर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) हिस्सा बन गए।
अमित शाह आज पुणे दौरे पर हैं यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अजित पवार को लेकर यह बात कही है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा, 'में पहली बार अजित पवार के साथ मंच पर बैठा हूं। अजित पवार अभी सही जगह और योग्य जगह पर बैठे है। यहां आने अजित पवार आपने काफी लेट किया।'
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01