हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:5022 नव॰

Amit Shah परिवर्तन संकल्प महासभा में छत्तीसगढ़ पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं में होगा ऊर्जा का संचार

amit shah
WhatsApp ↗
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। राज्य में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच शाह की यात्रा अहम मानी जा रही है। शाह के दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नई एनर्जी का संचार होने की उम्मीद है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। शाह की चुनावी रैली से भाजपा को बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि सियासत की दुनिया में उन्हें भाजपा का चाणक्य कहा जाता है। पांच साल पहले के चुनाव में मिली करारी मात के बाद इस बार भाजपा कांग्रेस को घेरने का हरसंभव प्रयास कर रही है। सीएम भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने वाली भाजपा का दावा है कि छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव का मूड बना चुकी है और इस बार भाजपा सरकार बनाने में सफल रहेगी। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया था। इस बार भाजपा कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के दावे कर रही है। शाह इससे पहले भी कई बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा का संचार करने के मकसद से शाह का दौरा बेहद अहम है, क्योंकि बीजेपी के पास पूर्व सीएम रमन सिंह के कद का दूसरा नेता नहीं है। रमन की बढ़ती उम्र भी भाजपा की चिंता का बड़ा कारण है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पांच साल पहले कांग्रेस के हाथों करारी हार का स्वाद चख चुकी भाजपा शाह के दौरे के बाद कितनी ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोकती है। छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को मतदान कराए जाने हैं।
← पिछली खबरShardiya Navratri 2023, इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गाअगली खबर →इस्राइल में फंसे वाराणसी के राहुल सिंह सकुशल वापस लौटे, परिवार ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।