हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4522 नव॰

टाइमिंग में उलझे Arvind Kejriwal ! गुजरात साधते आदमपुर में हारे; MCD के लिए संकेत?

arvind kejriwal
WhatsApp ↗
पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा की ओर देख रही थी। इसी के चलते कहा जा रहा था कि पार्टी के लिए आदमपुर उपचुनाव अहम साबित हो सकता है। लेकिन मौजूदा आंकड़े पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को चिंता में डाल सकते हैं। इस पूरे सियासी घटनाक्रम में एक टाइमिंग का भी एंगल नजर आ रहा है, जिसमें केजरीवाल का व्यस्त रूप दिखता है। अब सवाल है कि कहीं आदमपुर उपचुनाव के आंकड़े MCD चुनाव के संकेत तो नहीं हैं। खबर है कि सीट पर भारतीय जनता पार्टी के भव्य बिश्नोई ने जीत हासिल कर ली है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश हैं। जबकि, आप तीसरे स्थान पर है। चौथे नंबर पर इंडियन नेशनल लोक दल के नेता कुर्दा राम नंबरदार हैं। आप के लिए क्यों जरूरी था आदमपुर उपचुनाव हरियाणा केजरीवाल का गृहराज्य है। साथ ही वह पंजाब में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में धूल चटाने के बाद आप पड़ोसी राज्य हरियाणा में एंट्री की कोशिश कर रही थी। ऐसे में आदमपुर उपचुनाव पार्टी के लिए गेटपास बन सकता है। नोएडा में उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankar की सुरक्षा में दिखी चूक, सिक्योरिटी में लगे 15 पुलिसकर्मी मिले गैर हाजिर टाइमिंग कैसे बन रही है चुनौती 6 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव के बीच गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं। ऐसे में पार्टी आदमपुर के बजाए इन दोनों राज्यों में ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है। हालांकि, केजरीवाल पहाड़ी राज्य से ज्यादा गुजरात प्रचार में लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि जुलाई के बाद आप प्रमुख या कोई बड़ा नेता पहाड़ी राज्य में सक्रिय नहीं दिखा।
← पिछली खबरPakistan में सुरक्षित नहीं चीनी नागरिक, अब बुलेट प्रूफ कारों में घूमेंगेअगली खबर →T20 World Cup 2022: भगवा रंग ने पाकिस्तान पहुंचाया सेमीफाइनल में, वेंकटेश प्रसाद का ट्वीट वायरल
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।