LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
12:0423 अग॰

मल्लिकार्जुन खरगे का चुनाव प्रचार कर बुरे फंसे Ashok Gehlot

ashok gehlot
राजस्थान के मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में प्रचार करना भारी पड़ सकता है। शशि थरूर की आपत्ति के बाद केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि वह इस मामले को दिखवा रहे हैं। बता दें, दो दिन पहले सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर मल्लिकार्जुन खड़गे को जिताने की अपील की थी। इस पर दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि इस मामले को मधुसूदन मिस्त्री को देखना चाहिए। अब मिस्त्री ने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। मामले की जांच करवा रहे हैं कि इस पर क्या कार्यवाही हो सकती है। उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण की गाइडलाइंस के अनुसार विधायक दल का नेता प्रचार नहीं कर सकता। प्राधिकरण की गाइडलाइंस के तहत विधायक दल के नेता समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों को प्रचार करने पर पाबंदी लगाई गई है। यदि कोई प्रचार करना चाहता है तो उसे पहले पद से इस्तीफा देने के निर्देश दिए गए थे। https://khaberhindi.com/india-global-hunger-index-107-spot-among-121-nations/ बता दें सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खरगे के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। वीडियो में सीएम गहलोत खुलकर मल्लिकार्जुन खरगे के पक्ष में प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए इस पर ऐतराज जताया था। इसके बाद मधुसूदन मिस्त्री का यह बयान आया है।
← पिछली खबरIndian Railway देगा सफर के दौरान Free Food, करना होगा ये कामअगली खबर →गुजरात चुनाव के लिए AAP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, अब तक 53 नामों का ऐलान
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।