LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
09:0323 अग॰

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को हत्या की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

pandit-dhirendra-shastri-1
बरेली, बरेली जिले के हाफिजगंज थाना इलाके की पुलिस ने सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हत्या की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा निवासी अनस अंसारी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा पोस्ट लिखा कि बाबा पर मौत मंडरा रही है। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा निवासी अनस अंसारी ने इंस्टाग्राम पर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भड़काऊ बात लिखी और शास्त्री को जान से मारने की धमकी भी दी। अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने हाफिजगंज थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 295 ए (धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करना), 504 (शांतिभंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की प्रासंगिक धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद की ओर से भी पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अनस अंसारी के संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।
← पिछली खबरपुत्री से प्रेम संबंध के शक में युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तारअगली खबर →श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।