हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:3222 नव॰

भदैनी एवं रविन्द्रपुरी क्षेत्र के सड़को का सीवर इसी प्रस्तावित मुख्य सीवर लाईन में जोड़ा जायेगा

man-evaluating-cost-to-repair-a-sewer-line
WhatsApp ↗
वाराणसी : नगर निगम के अपर आयुक्त ने बताया कि भदैनी को लेन नं0-14 से जोड़ने वाली गली में प्रस्तावित सीवर कार्य कराने हेतु सीवर चैम्बर को ध्वस्त कर दो सीवर पाईपलाईन डाले गये थे। सीवर जल के निस्तारण हेतु उपलब्ध सीवर लाईन का आकार प्रस्तावित सीवर लाईन के आकार से कम होने के कारण कार्य तकनीकी दृष्टि से उचित नहीं था। इसलिये यूपी सिडको द्वारा कार्य रोक दिया गया तथा रखे गये पाईपों को उठवा लिया गया था। यू०पी सिडकों द्वारा ध्वस्त सीवर का निर्माण पुनः करवा दिया गया है। 15वें आयोग के निधि अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में अस्सी नाला से ब्राडवे होटल तक 2800 मीटर लम्बी सीवर लाईन का कार्य स्वीकृत है। मुख्य डिस्पोजल लाईन के पुनर्विस्तार एवं आकार में वृद्धि हो जाने पर भदैनी एवं रविन्द्रपुरी क्षेत्र के विभिन्न सड़को का सीवर डिस्पोजल इसी प्रस्तावित मुख्य सीवर लाईन में जोड़ दिया जायेगा। जिससे उक्त दोनों क्षेत्रों की समस्या का समाधान हो जायेगा।
← पिछली खबरबीएचयू में आपात प्रकृति एवं भर्ती मरीजों का अल्ट्रासाउंड उसी दिन किया जाता हैअगली खबर →नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।