राजनीति
Bharat Jodo Yatra Delhi: लाल किले के मंच से बोले राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra Delhi: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शनिवार को दिल्ली पहुंची. भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी को दिल्ली में लोगों का बढ़चढ़कर साथ मिला. इस दौरान जानेमाने अभिनेता कमल हासन भी राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चले.
दिल्ली में राहुल को सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा समेत तमाम कांग्रेस नेताओं का साथ मिला. राहुल गांधी कुछ ही देर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की समाधि पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे. राहुल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर भी श्रद्धांजलि देने जाएंगे.
यूपी में Bharat Jodo Yatra से पहले कांग्रेस का घरवापसी प्लान, पार्टी ने शुरू किया ये अभियान
इससे पहले यह यात्रा उत्तर प्रदेश में थी. यह दक्षिण भारत से होते हुए आज दिल्ली पहुंची है. इस यात्रा से राहुल गांधी को जन समर्थन साथ-साथ कई बड़ी हस्तियों का साथ भी मिल रहा है.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01कांग्रेस नेता डॉ यासमीन राव का इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को हटाना पड़ा महंगा
02विधानसभा चुनाव परिणाम पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, लोगों का जताया आभार
03तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, पार्टी में जश्न का माहौल
04कुमारास्वामी के घर पर हो रही थी बिजली चोरी, पकड़े जाने पर बोले 'मै जुर्माना भर दूंगा'
05'मैं महज शिकायतकर्ता', लोकपाल की CBI जांच के आदेश पर बोले निशिकांत दुबे
06