हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:3122 नव॰

BHU Fee Hike : धरना प्रदर्शन तेज हुआ, ABVP ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

BHU Fee Hike
WhatsApp ↗
BHU Fee Hike का मामला लगातार सुर्खियों में है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में प्रशासन ने अलग-अलग कोर्स की फीस एवं छात्रावास की फीस में बढ़ोतरी की घोषणा की है। फीस वृद्धि के निर्णय के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पिछले कई दिनों से हर स्तर पर आंदोलन कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मांग न माने जाने की स्थिति में दिनांक 15/10/2022 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रही है। ABVP ने चेतावनी दी है कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आज आंदोलन के चार दिन बीत जाने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल न किए जाने की स्थिति में विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र समस्याओं पर मौन विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध स्वरूप भैंस के आगे बीन बजा कर जताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि वापस ली। विद्यार्थी परिषद् ने विश्वविद्यालय का बाजारीकरण बंद करने हेतु नारे लगाए गए। ABVP के प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज करने का ऐलान किया है। इस दौरान अखिल भारतीय विधार्थी परिषद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा की "काशी हिन्दू विश्वविद्यालय विश्व के सबसे बड़े आवासीय परिसरों में से एक है।यह विश्वविद्यालय पिछले कई दशकों से भारत के प्रत्येक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए किफायती एवं सुलभ शिक्षा का केंद्र रहा है। हम विश्वविद्यालय में हुई फीस वृद्धि का पिछले कई महीनों से विरोध कर रहे हैं। 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन बहरा बना हुआ है। विद्यार्थियों की आवाज नजरअंदाज की जा रही है। विरोध के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन को भैंस रूपी आकृति में पेश किया गया। छात्रों ने भैंस के आगे बीन बजा कर विरोध जताया। आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई के इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा की "विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि पर सफेद झूठ बोल रहा है। अगर फीस वृद्धि नहीं हुई तो सत्र 2021 के विद्यार्थियों से बढ़ी हुई फीस क्यों वसूली गई ? ABVP की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन लीपापोती करने के बजाय जल्द से जल्द फीस वृद्धि वापस ले। हमारा आंदोलन फीस वृद्धि वापस लेने तक जारी रहेगा। प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय मंत्री सुश्री साक्षी सिंह ,सौरभ राय, सत्यनारायण सिंह और अपर्णा पांडेय सहित सैंकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

BHU Fee Hike से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-

BHU Fee Hike Row : छात्रों के उग्र विरोध-प्रदर्शन का असर या कुछ और ? PRO की सफाई – कोई फीस नहीं बढ़ाई गई

BHU में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का धरना-प्रदर्शन

← पिछली खबरDurg Alert, हिमाचल प्रदेश सहित देश भर के 59 सैंपल फेलअगली खबर →राम भी पैदल चले थे, दोनों के नाम में 'रा', कांग्रेस नेता ने की Rahul Gandhi की भगवान से तुलना
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।