राजनीति
राम भी पैदल चले थे, दोनों के नाम में 'रा', कांग्रेस नेता ने की Rahul Gandhi की भगवान से तुलना
Rahul Gandhi इन दिनों पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुआई कर रहे हैं। इन दिनों उनका कारवां कर्नाटक में है। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने उनकी तुलान भगवान श्रीराम से कर डाली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राम का नाम है उसी तरह राहुल गांधी का भी नाम 'रा' से ही शुरू होता है। इससे पहले राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा था कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चल रहे हैं। जितना श्रीराम अयोध्या से श्रीलंका तक चले थे, उससे ज्यादा का सफर राहुल गांधी करेंगे।
राहुल गांधी इन दिनों पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुआई कर रहे हैं। इन दिनों उनका कारवां कर्नाटक में है। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने उनकी तुलान भगवान श्रीराम से कर डाली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राम का नाम है उसी तरह राहुल गांधी का भी नाम 'रा' से ही शुरू होता है। इससे पहले राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा था कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चल रहे हैं। जितना श्रीराम अयोध्या से श्रीलंका तक चले थे, उससे ज्यादा का सफर राहुल गांधी करेंगे।
कांग्रेस नेताओं के इन बयानं पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस मुद्दे को लेकर भी वाद विवाद शुरू हो गया है। राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम से बड़े कैसे हो सकते हैं? कांग्रेस नेताओं ने हमेशा ही भगवान को चुनने में गलती की है। वहीं भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी की तुलान श्री राम से करके हमारी संस्कृति का अपमान किया जा रहा है। इन लोगों ने गांधी परिवार की चापलूसी की सारी सीमाएं पार कर ली हैं।
BHU Fee Hike : धरना प्रदर्शन तेज हुआ, ABVP ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
बता दें कि 7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है। अब तक यह तमिलनाडु और केरल की यात्रा कवर कर चुकी है। अब भाजपा शासित कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं की यात्रा चल रही है। सोमवार को यात्रा रोक दी गई थी। मंगलवार सुबह एक बार फिर यात्रा शुरू हो गई है। हर रोज 25 किलोमीटर की पदयात्रा होती है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01