हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:3622 नव॰

JDU को हराने में लगी थी BJP , इसलिए 2020 में मिलीं कम सीटें

Caste Census JDU
WhatsApp ↗
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कम सीट जीतीं क्योंकि गठबंधन के बावजूद BJP हमें हराने में लगी हुई थी। राजधानी पटना के एसकेएम हॉल में JDU के खुला अधिवेशन के दौरान नीतीश कुमार ने ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ये किस तरह की पार्टी चला रहे हैं। हम गठबंधन में थे और अरुणाचल में हमारे 7 जबकि मणिपुर में हमारे 5 विधायकों को तोड़ लिया। इससे गंदा तो कोई हो ही नहीं सकता। अगले चुनाव में इन्हें पता चल जाएगा। इससे पहले अधिवेशन में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2024 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में 40 में 40 सीट जीतेंगे। अब 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाएंगे। 303 बहुत नहीं है। उन्होंने कहा कि कई राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीट है। वहां आपकी सीट घटेगी ना कि बढ़ेगी। 2-4 सीट भी घटेगी तो हम आपको 2024 पटखनी दे देंगे। हिमाचल में Congress की गुटबंदी सीएम पद को लेकर लॉबिंग में जुटे नेता वहीं दूसरी ओ बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने नीतीश कुमार और जदयू पर जमकर हमला बोला है। साथ ही बिना नाम लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को निखिल आनंद ने एक सलाह भी दी है। रविवार को ट्वीट कर निखिल आनंद ने कहा कि जदयू अवसरवाद की बुनियाद पर टिकी पार्टी है। जदयू ने जिसके साथ गठबंधन किया उसको धोखा दिया है। यह भी रिकॉर्ड ही है कि जदयू के सारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अंदरूनी राजनीति के शिकार होकर दूध की मक्खी की तरह निकाल बाहर किए गए हैं। अब किसका नंबर है सोचिए! याद रखिए! उनके 'पेट में दांत' है।
← पिछली खबरRussia Ukraine War: ईरानी ड्रोन बन रहे यूक्रेन के लिए काल, ताबड़तोड़ हमले कर रहा रूसअगली खबर →Urfi Javed ने बोल्डनेस में Sunny Leone को दी टक्कर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।