हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4622 नव॰

CM बघेल के मंत्री ने भगवान राम और शंकराचार्य से की Rahul Gandhi की तुलना

rahul gandhi
WhatsApp ↗
छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने राहुल गांधी (Rahul gandhi) की तुलना भगवान राम और आदि गुरू शंकराचार्य से की. उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम (Lord Ram) ने अयोध्या से लंका तक यात्रा की, आदि शंकराचार्य ने केरल से बद्रीनाथ तक यात्रा की वैसे ही राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर (Bharat Jodo Yatra) तक यात्रा की. इसके अलावा उन्होंने आने वाले केंद्रीय बजट (Budget 2023-24) में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी कुछ मांग की. तीनों की यात्रा की दूरी सामान अपने बयान में राहुल गांधी की यात्रा कि तुलना भगवान राम और आदिगुरू शंकराचार्य से की और कहा कि तीनों यात्राओं की दूरी समान है और राहुल गांधी के कश्मीर में जाने से लगा लोग बरसो बाद घर से बाहर निकलकर शुद्ध हवा ले रहे. साथ ही साथ उन्होने पीएम मोदी पर तंजा कसा और कहा कि प्रधानमंत्री को जनता से बात करनी चाहिए. रेडियो, टेलीविजन में बोलने से कोई लाभ होने वाला नही है. आम जनता और किसानों के दुख दर्द को समझना चाहिए. Bharat Jodo Yatra का आज समापन, इन 9 दलों ने बढ़ाई राहुल गांधी की मुसीबत पेट्रोल डीजल में छूट कृषि मंत्री ने अपने बयान में कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ के लिए कुछ दें सके तो पेट्रोल डीजल में छूट मिल जाए और किसानों के लिए फर्टिलाइजर में छूट की घोषणा की जाए. इसके अलावा धान के सपोर्ट में बोनस की राशि केंद्र सरकार घोषित करें. आगे बोलते हुए मंत्री ने कहा कि जब ऐसा हो जाएगा तब जाकर लगेगा कि छत्तीसगढ़ राज्य के हित में कुछ हुआ है.
← पिछली खबरजानिए Akshay kumar की फिल्म Selfiee रिलीज होने से पहले क्यों हुई फ्लॉपअगली खबर →PTZ CCTV Camera: चोरों की कर देगा सिटी पट्टी गुल, इतनी कम कीमत में !
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।