हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:1822 नव॰

सब सो जाएं तब आना, एक नहीं कई बार Rape; चार्जशीट में लिंगायत संत शिवमूर्ति पर कई खुलासे

shivamurthy
WhatsApp ↗
नाबालिग लड़कियों के Rape  के मामले में जेल में बंद लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर ली है। लिंगायत संत के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। लिंगायत पर आरोप है कि उसने 2013 से 2015 के बीच आधी रात को 13 साल की बच्ची के साथ कई बार बलात्कार किया। बच्ची को आदेश था कि जब सब सो जाएं तो पिछले कमरे से लिंगायत के कमरे में एंट्री ले और सुबह लोगों के उठने से पहले निकल जाए। आरोप पत्र में कहा गया है कि 64 वर्षीय लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू बच्ची को सभी के सो जाने के बाद अपने कमरे में बुलाता था। रेप के दौरान वह बच्ची से इस बात की भी तसल्ली लेता था कि किसी ने उसे आते हुए देखा तो नहीं। वारदात के वक्त नाबालिग की उम्र 13 साल की थी। Varanasi में मां गंगा के तट पर अद्भुत यादें जगद्गुरु मुरुगराजेंद्र विद्यापीठ मठ द्वारा संचालित हाई स्कूल में पढ़ने वाली कम से कम दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में शरणारू चित्रदुर्ग जेल में बंद हैं। उन्हें 1 सितंबर को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। 27 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज होने के एक हफ्ते बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।  
← पिछली खबर'Pakistan की हार पर कश्मीरी छात्रों का हंगामा', बिहारी स्टूडेंट्स ने किया विरोध; पत्थरबाजीअगली खबर →'जब MLAs उद्धव को छोड़ सकते हैं, तो...' : महाराष्ट्र से उद्योग बाहर जाने पर बोले राज्य BJP अध्यक्ष
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।