LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
21:5524 अग॰

Varanasi, G-20 को लेकर कमिश्नर एवं DM ने अधिकारियों संग किया स्थलीय निरीक्षण

Varanasi
Varanasi G-20, 11 से 13 जून तक जनपद में होने वाले जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों का कमिश्नर कौशल राज शर्मा एवं जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने संयुक्त रूप से अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ताज होटल से अंधरापुल, कज्जाकपुरा होते हुए नमोघाट तक के सड़क का निरीक्षण कर नमो घाट पहुंचे और यहां से क्रूज से दशाश्वमेध घाट तक निरीक्षण किये और वहां पर गंगा आरती के दौरान व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। AI-जेनरेट मैसेंजर स्टिकर फीचर की टेस्टिंग शुरू करेगा META गौरतलब है कि जी-20 कार्यक्रम के दौरान 20 देशों से आए मेहमानों द्वारा गंगा आरती का दृश्यावलोकन किया जाएगा। ये लोग नमो घाट से क्रूज के द्वारा दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे और वहां पर गंगा आरती में शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रण विजय सिंह, उप जिलाधिकारी गिरीश चंद्र द्विवेदी सहित पुलिस एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
← पिछली खबरAI-जेनरेट मैसेंजर स्टिकर फीचर की टेस्टिंग शुरू करेगा METAअगली खबर →Varanasi, चावल आधारित अनुसंधान और विकास गतिविधियों में आइसार्क की भूमिका अनुकरणीय
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।