LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
04:4323 अग॰

जालंधर सीट पर कांग्रेस ने उतारा अपना उम्मीदवार, AAP और BJP ने उतारा नया चेहरा

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सुशील रिंकू को पार्टी में शामिल किया
पंजाब के जालंधर में लोकसभा का उपचुनाव ने रोचक मोड ले लिया है, जैसे- जैसे चुनाव कि दिन नजदिक आ रहा है इस मोड में नए नए सितारे जुड़ते जा रहे है. वैसे तो पंजाब की राजनीति आम आदमी पार्टी , कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के बीच है धूम रही है लेकिन उम्मीदवारों के देख लगता है कि मुकाबला अकाली दल और कांग्रेस के बीच है. क्योंकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू कांग्रेस से AAP में शामिल हो गए है. वही, भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल अटवाल अकाली दल से BJP में शामिल हो गए है हालांकि कांग्रेस ने जालंधर सीट से निवर्तमान सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को टिकट दी है लेकिन AAP और BJP ने यहां अपने किसी नेता पर भरोसा नहीं दिखाया है. दूसरी तरफ अकाली दल ने बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी को टिकट दी है. रिंकू के अचानक AAP में जाने से यहां कांग्रेस के पास इस इलाके में कोई दिग्गज चेहरा नहीं है. इसके पीछे AAP की कांग्रेस को पटखनी देने का सियासी चाल है दरसल, आप ने शहरी क्षेत्र में सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के कैडर को एकजुट करने की कोशिश की है. दोनों का वोट बैंक अगर आप के खाते में आया तो जालंधर वेस्ट विधानसभाा क्षेत्र से ही आप को फायदा मिल सकता है. अगर बात भाजपा की करे तो जालंधर सीट के शहरी विधानसभा क्षेत्रों में तो भाजपा का वोट बैंक है लेकिन ग्रामीण व कस्बों में कम है. इसलिए इस बार अटवाल को उतारा गया है, इंदर इकबाल अटवाल के पिता चरणजीत अटवाल यहां से चुनाव लड़ चुके हैं. 2019 में यहां से चौधरी संतोख सिंह जीते जरूर लेकिन दूसरे नंबर पर चरणजीत अटवाल उनसे ज्यादा पीछे नहीं रहे. हालांकि उस वक्त अटवाल अकाली दल के उम्मीदवार थे.
← पिछली खबर20 मई से हेमकुंड साहिब यात्रा होगी शुरू, बर्फ को काट सेना के जवान रास्ता बनाने में जुटेअगली खबर →मौसम ने फिर ली अंगड़ाई, एक मई की रात को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।