LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
15:1523 अग॰

सुहागरात' मनाकर खिलाता था जहरीली गर्भनिरोधक गोलियां, 20 दुल्हनों को सुलाया मौत की नींद

crime news
लव जिहाद की कथित घटनाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं किस तरह किसी निर्दोष की जान जोखिम में डाल सकती है, हाल ही में आई एक वेब सीरीज 'दहाड़' इस पर रोशनी डालती है। अभिनेता विजय वर्मा ने इस क्राइम थ्रिलर में एक सीरियल किलर की भूमिका निभाई है। वेब सीरीज में विजय वर्मा का करैक्टर किसी राक्षस से कम नहीं दिखाया गया है। आपको बता दें कि विजय वर्मा द्वारा निभाई गई भूमिका पूरी तरह से काल्पनिक नहीं है। बल्कि यह वास्तविक जीवन के सीरियल किलर मोहन कुमार उर्फ ​​साइनाइड मोहन के साथ कई समानताएं रखती है। कौन है साइनाइड मोहन? साइनाइड मोहन, जिसका असली नाम मोहन कुमार है, एक कुख्यात भारतीय सीरियल किलर है। पीड़ितों को साइनाइड से जहर देकर मारने के कारण उसका नाम "साइनाइड" रखा गया। मोहन ने 2003 और 2009 के बीच कर्नाटक में 20 महिलाओं की हत्या की थी। हत्या के बाद वो लड़कियों के गहने लूट कर भाग जाता था। उसने कुल 20 लड़कियों की हत्या इसी तरह की थी। मोहन 20 से 30 उम्र की अविवाहित लड़कियों को पहले प्यार का झांसा देता फिर उनका विश्वास हासिल करता और उसके बाद उनसे साथ शादी कर लेता था। शादी के बाद वह उन लड़कियों को उनके शहर से दूर लेकर जाता था। फिर किसी होटल में फर्जी पहचान पत्र पर ठहरता था। मोहन कुमार हर लड़की से अपना नाम अलग-अलग बताता था। https://khaberhindi.com/pakistani-singer-rahat-fateh-ali-khan-pays-tribute-to-sidhu-by-singing-qawwali-in-us/ लड़कियों के साथ एक रात होटल में गुजारता था। शारीरिक संबंध बनाने के बाद अगले दिन उन्हें वो गर्भनिरोधक गोलियां देता था। सायनाइट वाली दवा खाने के बाद, मोहन मौत की बात कन्फर्म होने पर होटल या लॉज लौटता और महिला से जुड़ी निशानियां नष्ट कर देता था। मोहन लड़कियों को मौत के घाट उतारने के बाद उनके गहने और सामान लेकर घटनास्थल से भाग जाता था। माना जाता है कि साइनाइड मोहन ने कम से कम 20 युवतियों की हत्या की थी। हालांकि, पीड़ितों की सही संख्या इससे भी अधिक हो सकती है, क्योंकि कुछ मामले अनसुलझे या अज्ञात रहे। सुनंदा नाम की एक पीड़िता की मौत की जांच के बाद मोहन का राक्षसी चेहरा दुनिया के सामने आया।
← पिछली खबरVaranasi : निर्जला एकादशी पर शोभायात्रा का आयोजन, ये है खासअगली खबर →Varanasi, गंगा दशहरा पर गंगा जी में स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।