हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:0622 नव॰

Delhi Mayor Elections: AAP के लिए जीतना मुश्किल! पीठासीन अधिकारी का ऐलान- मनोनीत पार्षद करेंगे वोट

arvind kejriwal
WhatsApp ↗
Delhi MCD Mayor Elections: दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव कराने के लिए नियुक्त की गईं पीठासीन अधिकारी ने मतदान से पहले बड़ा ऐलान किया है। पीठासीन अधिकारी ने ऐलान किया है कि मेयर चुनाव में मनोनीत पार्षद भी मतदान करेंगे। पीठासीन अधिकारी के ऐलान के अनुसार, एमसीडी मेयर चुनाव, डिप्टी मेयर चुनाव और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव एकसाथ होंगे। Delhi MCD Mayor Elections: दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव कराने के लिए नियुक्त की गईं पीठासीन अधिकारी ने मतदान से पहले बड़ा ऐलान किया है। पीठासीन अधिकारी ने ऐलान किया है कि मेयर चुनाव में मनोनीत पार्षद भी मतदान करेंगे। पीठासीन अधिकारी के ऐलान के अनुसार, एमसीडी मेयर चुनाव, डिप्टी मेयर चुनाव और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव एकसाथ होंगे। एमसीडी चुनाव के बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एमसीडी में 10 लोगों को पार्षद मनोनीत किया। इन्हें ही मनोनीत पार्षद किया जाता है। जिन 10 लोगों को मनोनीत किया गया, वो सभी बीजेपी के सदस्य हैं। भाजपा नेताओं को एमसीडी में पार्षद के तौर पर चुने जाने के बाद से आम आदमी पार्टी भड़की हुई है और लगातार भाजपा पर आरोपों की बारिश कर रही है। Supreme Court को मिले पांच नए जज, संख्या हुई 32 मनोनीत पार्षद (Alderman) आम पार्षदों की तरह चुनाव में जीतकर नहीं आते हैं, इन्हें एलजी सिलेक्ट करते हैं। इनका चयन 6 सालों के लिए किया जाता है। अब क्योंकि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्षदों की संख्या में बहुत कम अंतर है इसलिए मेयर के चुनाव में इन पार्षदों भूमिका बेहद अहम हो जाती है। मनोनीत पार्षद अगर मेयर चुनाव में वोट डालते हैं तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा। मेयर चुनाव में दिल्ली के 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सांसद, 14 विधायक भी वोट करते हैं। इन 14 विधायकों में से 13 आम आदमी पार्टी के हैं।  
← पिछली खबरBihar, मुर्गी चोरी के आरोप में पीट -पीटकर हत्या, हंगामा, 2 गिरफ्तारअगली खबर →Swiggy ने अपने बोर्ड में 3 Independent Director नियुक्ति किया
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।