हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:5022 नव॰

पूर्व विधायक बाहुबली Vijay Mishra को आर्म्स एक्ट में तीन साल की सजा

vijay mishra
WhatsApp ↗
भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक रहे बाहुबली Vijay Mishra को सोमवार को तगड़ा झटका लगा है। आर्म्स एक्ट के मुकदमें में विजय मिश्रा को तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। एसीजेएम साधना गिरी की अदालत ने फैसला सुनाया। ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र फिलहाल आगरा जेल में बंद हैं। सोमवार को विजय मिश्रा को आगरा से भदोही लाया गया और सजा सुनाने के बाद जेल भेज दिया गया। विजय मिश्रा के खिलाफ 65 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। 2009 में बसपा सरकार में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद सपा सरकार आने के बाद मुकदमें की सुनवाई लंबित हो गई। दो साल पहले 2020 में उनके ही रिश्तेदार की तरफ से जमीन कब्जे का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे परिवार पर शिकंजा कसा गया। इसके बाद विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश से पकड़ा गया। जेल जाने के बाद पूरे परिवार के खिलाफ एक-एक कर कई मुकदमे दर्ज होने लगे। पुराने मामलों में भी अभियोजन की तरफ से कार्यवाही तेज की गई। ‘जल्दबाजी करेंगे तो ठोकर खाएंगे’, Ashok Gehlot का सचिन पायलट पर निशाना - 13 साल पुराने आर्म्स एक्ट के मुकदमे की भी सुनवाई शुरू हुई। इसी मुकदमे में एसीजेएम साधना गिरी की अदालत ने विजय मिश्रा को तीन साल कारावास की सजा सुनाई। जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश पांडेय और सहायक जिला अभियोजन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट के मुकदमें में कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है।
← पिछली खबर'जल्दबाजी करेंगे तो ठोकर खाएंगे', Ashok Gehlot का सचिन पायलट पर निशानाअगली खबर →Ghaziabad में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस को रेलवे लाइन के पास घायल हालत में मिली
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।