LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:5624 अग॰

Ghaziabad, अवैध संबंध के शक में ससुराल में की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Murder
Ghaziabad, गाजियाबाद में पति ने अपनी ससुराल में पहुंचकर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के वक्त पत्नी के घरवाले वहां मौजूद थे। हत्या करके आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध के शक की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की है। एसीपी अंशु जैन ने बताया, ये वारदात घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे के आस-पास हुई। मृतका का नाम वंशिका कश्यप है, जिसकी उम्र करीब 22 साल थी। वंशिका की शादी साल-2020 में नरेश से हुई थी।
samanyu college add
शादी के छह महीने बाद ही वंशिका का अपने पति से मनमुटाव हो गया और वो ससुराल छोड़कर अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इसी बीच वंशिका ने पति से हर्जा-खर्चा लेने के लिए कोर्ट केस भी कर दिया, जो अब तक चल रहा है।
santosh add
आरोप है कि शुक्रवार शाम नरेश अपनी ससुराल में पहुंचा और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उस दौरान घर में वंशिका की मां, दादी, भाई-बहन मौजूद थे।

एसीपी ने बताया कि अलग-अलग रहने के बावजूद दंपति में अक्सर झगड़ा होता रहता था। परिजनों से बातचीत में पता चला है कि दोनों के बीच एक्सट्रा मेरिटल अफेयर को लेकर विवाद होता था। संभवत: इसी विवाद में वंशिका की हत्या हुई हो।

← पिछली खबरMgnrega के लिए धन आवंटन कम नहीं हुआ : सीतारमणअगली खबर →Maha shivratri 2023, वाराणसी के देवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, देखें तस्वीरें
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।