LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
15:5824 अग॰

Gujrat Election: प्रचार के आखिरी चरण में PM मोदी और CM केजरीवाल की सूरत में रैलियां

modi kejriwal
Gujrat Election:  गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में एक दिसंबर को सूरत में मतदान होगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता जगदीश पटेल ने कहा कि हवाई अड्डे से रैली स्थल तक 25 किलोमीटर के रोड-शो के बाद मोदी सूरत के मोटा वराछा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का भरूच के नेतरंग और खेड़ा जिले में तीन रैलियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है. केजरीवाल सूरत के दो दिवसीय दौरे पर होंगे, जो लंबे समय तक भाजपा का गढ़ रहा है. वह कपड़ा उद्योग के नेताओं के साथ-साथ रत्न कारीगरों के साथ बैठकें करेंगे और योगी चौक में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आप के प्रदेश महासचिव मनोज सोरथिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कतारगाम में रोड शो भी करेंगे. सोरथिया ने दावा किया, ‘‘गुजरात में सूरत आज आप का केंद्र बन गया है. सूरत नगर निगम आज गुजरात का सबसे बड़ा नगर निकाय है. हमारे आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, आप सूरत की सभी 12 सीट पर भाजपा से अधिक वोट प्रतिशत के साथ आगे है.'' उन्होंने कहा कि कपड़ा और हीरा उद्योग से जुड़े लोग आप का समर्थन कर रहे हैं. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में एक दिसंबर को सूरत में मतदान होगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता जगदीश पटेल ने कहा कि हवाई अड्डे से रैली स्थल तक 25 किलोमीटर के रोड-शो के बाद मोदी सूरत के मोटा वराछा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का भरूच के नेतरंग और खेड़ा जिले में तीन रैलियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है. केजरीवाल सूरत के दो दिवसीय दौरे पर होंगे, जो लंबे समय तक भाजपा का गढ़ रहा है. वह कपड़ा उद्योग के नेताओं के साथ-साथ रत्न कारीगरों के साथ बैठकें करेंगे और योगी चौक में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आप के प्रदेश महासचिव मनोज सोरथिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कतारगाम में रोड शो भी करेंगे. सोरथिया ने दावा किया, ‘‘गुजरात में सूरत आज आप का केंद्र बन गया है. सूरत नगर निगम आज गुजरात का सबसे बड़ा नगर निकाय है. हमारे आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, आप सूरत की सभी 12 सीट पर भाजपा से अधिक वोट प्रतिशत के साथ आगे है.'' उन्होंने कहा कि कपड़ा और हीरा उद्योग से जुड़े लोग आप का समर्थन कर रहे हैं.
← पिछली खबरRiyan Deshmukh की बर्थडे पार्टी में ऐश्वर्या-आराध्या, मीरा-मिशा, नेहा-गुरिक समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुएअगली खबर →Road accident in Patepur, सुक्की में भीषण सड़क दुर्घटना, 1 ही परिवार के 2 लोगों की मौत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।