हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:0522 नव॰

Himachal Elections: नामांकन के चंद घंटे पहले BJP ने कुल्लू में बदला प्रत्याशी, महेश्वर सिंह का टिकट कटा

bjp
WhatsApp ↗
Himachal Elections: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नामांकन का आज अंतिम दिन है। ऐसे में दोनों बड़ी पार्टियों में सुबह से ही काफी हलचल देखने को मिल रही है। भाजपा ने नामांकन से चंद घंटे पहले कुल्लू से महेश्वर सिंह का टिकट काट दिया है। उनकी जगह अब नरोत्तम ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। सूत्रों की मानें तो महेश्वर सिंह की टिकट कटने का बड़ा कारण उनके बेटे हितेश्वर सिंह का बागी होकर आजाद चुनाव लड़ने का फैसला बताया जा रहा है। भाजपा हाईकमान ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया था और साथ ही यह भी कहा था कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में उनके बेटे हितेश्वर सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं के दबाव के चलते हितेश्वर सिंह को चुनावी मैदान में उतरना पड़ा। यही वजह है कि पार्टी हाईकमान ने महेश्वर सिंह की जगह नरोत्तम ठाकुर को कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राज्यपाल आरिफ मनमानी कर रहे हैं, RSS नेताओं को बनाना चाहते हैं कुलपति; CPI के गंभीर आरोप महेश्‍वर सिंह ठाकुर हिमाचल सरकार में मंत्री भी रहे हैं। मंगलवार को पार्टी टिकट कटने की सूचना मिलते ही कुल्लू की राजनीति में भूचाल आ गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा से टिकट कटने के बाद अब महेश्‍वर सिंह ठाकुर अब आजाद चुनाव लड़ेंगे। नरोतम ठाकुर हाल ही में अध्यापक की नौकरी छोड़ कर टिकट की दौड़ में शामिल हुए थे। लेकिन भाजपा हाईकमान की ओर से अब उन्हें टिकट दे दिया गया है। नरोतम ठाकुर ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।  
← पिछली खबरWhatsApp Down होने से बेचैनी, वॉट्सऐप मैसेज सेंड-रिसीव करने में परेशानीअगली खबर →महादेव की नगरी काशी में दिवाली पर जगमग हुए घर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।