LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
12:5124 अग॰

Himachal Pradesh Election: महिलाओं को रास नहीं आता हिमाचल का रण? 55 सालों में केवल 40 की जीत; देखें आंकड़े

himachal
Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को फिर सरकार चुनने की तैयारी हो रही है। 8 दिसंबर को तय हो जाएगा कि पहाड़ी राज्य पर किस पार्टी का शासन होगा। अब प्रत्याशियों पर आते हैं, तो राज्य की विधानसभा बीते 55 सालों से मजबूत संख्या में महिलाओं की हिस्सेदारी की बाट जोह रही है। आंकड़े बताते हैं कि अब केवल 40 महिलाएं ही विधानसभा तक का रास्ता तय करने में सफल रही हैं। गठन के बाद से अब तक हिमाचल प्रदेश को महिला मुख्यमंत्री नहीं मिली है। राज्य के मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर हैं। बहरहाल, अगर केवल चुनाव के आंकड़ों को ही देखें, तो 1967 से लेकर अब तक 206 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और केवल 40 महिलाएं ही विधानसभा तक पहुंच चुकी हैं। जबकि, 105 की जमानत जब्त हो चुकी हैं। साल 1967 में भी दो महिलाओं ने चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सकीं। आंकड़े बताते हैं कि साल 1998 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सबसे ज्यादा 6 महिलाएं चुनी गईं। वहीं, अगर 1998 और 2007 (तब 5 महिलाएं जीती थीं) को छोड़ दिया जाए, तो हर चुनाव में पांच से कम महिलाएं ही विधानसभा तक का सफर तय कर सकी हैं। साल 2012 विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं ने चुनाव लड़ा, लेकिन 34 में से केवल 3 ही जीत कर पाईं और 22 की जमानत जब्त हो गई थी। साल 2017 में 19 ने चुनाव लड़ा और 4 ने जीत का परचम लहराया। CM Yogi in Varanasi, PM Modi पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का CM Yogi ने किया उदघाट्न साल 2022 में भी हिमाचल प्रदेश के चुनावी मैदान में 24 महिलाएं दावा पेश कर रही हैं। इन 24 महिला प्रत्याशियों में से 6 भारतीय जनता पार्टी, 5 निर्दलीय हैं। जबकि, कांग्रेस ने 3 और आम आदमी पार्टी ने 5 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।  
← पिछली खबरHearmo ने अपना प्रीमियम गेमिंग ब्लूटूथ वायरलेस ईयरबड्स HearPods Air लॉन्च कियाअगली खबर →नई मुश्किल में Ashok Gehlot , OBC आरक्षण पर कांग्रेस नेताओं ने ही खोला मोर्चा; आंदोलन की चेतावनी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।