LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:5323 अग॰

डबल इंजन सरकार में आ गई तकनीकी खराबी? BJP और सांसद के बीच उत्तराखंड में बढ़ीं दूरियां!

bjp
भारतीय जनता पार्टी (BJP) का टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने खुद संगठन को इसकी जानकारी दी है। दरअसल भाजपा प्रदेश संगठन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए हर विधानसभा और लोक सभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए थे। इसमें सभी सांसदों की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रमों में सांसदों के समन्वय का जिम्मा पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट को दिया गया था। उनकी ओर से तैयार किए गए कार्यक्रम में सभी सांसदों और मन की बात के लिए चिह्नित स्थान का जिक्र किया गया है। लेकिन टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के नाम के आगे लिखा गया है कि उनसे संपर्क नहीं हो पाया। Morbi Bridge Accident: 'मैंने बहुत कम ऐसी पीड़ा अनुभव की होगी' मोरबी की घटना पर भावुक हुए पीएम मोदी इससे सांसद माला राज्यलक्ष्मी और प्रदेश संगठन के बीच तालमेल की असलियत खुलकर सामने आई है। सोशल मीडिया में वायरल हुआ पत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट की ओर से तैयार की गई सांसदों के कर्यक्रम की सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोग भाजपा संगठन और सांसद के बीच सम्पर्क न होने पर लगातार चुटकियां ले रहे हैं। कई लोग इसे डबल इंजन में आई तकनीकी खराबी करार दे रहे हैं।  
← पिछली खबरMorbi Bridge Accident: 'मैंने बहुत कम ऐसी पीड़ा अनुभव की होगी' मोरबी की घटना पर भावुक हुए पीएम मोदीअगली खबर →T20 WC: केएल राहुल और अश्विन को बाहर कर इन दो खिलाड़ियों को मिले मौका, हरभजन सिंह ने लगाई रोहित शर्मा से गुहार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।