हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0522 नव॰

Hyderabad Pastor का भड़काऊ बयान, '2023 में नरसंहार की आशंका, PM और गृह मंत्री से नफरत ईसाइयों का ईश्वरीय कर्तव्य'

Hyderabad Pastor
WhatsApp ↗
Hyderabad Pastor भड़काऊ भाषण के कारण सुर्खियों में हैं। भाजपा के कार्यकाल में इस साल Genocide की आशंका जताते हुए पादरी Kuntam Edward Williams ने कहा, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना नबूकदनेस्सर (Nebuchadnezzar) के साथ कर डाली। पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स ने कहा कि दोनों से नफरत करना ईसाइयों को 'ईश्वर द्वारा सौंपा गया कर्तव्य' है। बता दें कि नबूकदनेस्सर एक राजा है जिसका बाइबिल में जिक्र है। इस कैरेक्टर को कठोर और क्रूर राजा माना जाता है। इसने यरूशलेम को नष्ट करने के बाद यहूदी लोगों को निर्वासित जीवन जीने पर मजबूर कर दिया। पादरी इतने पर ही नहीं रूके। उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार 2023 में 'नरसंहार' करेगी और उस भीषण नरसंहार में लाखों ईसाइयों को चाकुओं और गोलियों से मार डाला जाएगा। जर्मन तानाशाह हिटलर द्वारा यहूदियों के नरसंहार का उदाहरण देते हुए पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स ने कहा कि 2023 में भारत में भी ऐसा ही होने जा रहा है। कौए की ओर इशारा करते हुए पादरी ने डराया कि उनमें से लगभग आधे 2024 में दिखाई नहीं देंगे। नव वर्ष 2024 से पहले ही अधिकांश चाकू, गोली और पिटाई से मार डाले जाएंगे।
टैग्स#Hyderabad Pastor
← पिछली खबरRock Band 'Cage the Elephant' के सिंगर Matt Schultz गिरफ्तारअगली खबर →Love letter to student by Teacher, छात्रा से प्रेम का इजहार करते हुए पत्र को फाड़ने का दिया सुझाव
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।