हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:3322 नव॰

घर की आटा चक्की से करंट लगने से दो बच्चों समेत चार की मौत

15893431635ebb73bb8224b1.27772358
WhatsApp ↗

जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को घर की आटा चक्की से करंट लगने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रामसर सर्किल अधिकारी अनिल सारण ने बताया कि आरंग गांव निवासी अर्जुन सिंह के घर में आटा चक्की से करंट लगने से उसकी पत्नी छेलू कंवर (23), उसके दो बच्चे-ढाई साल का जस्सू और एक साल का प्रताप तथा ससुर हठेसिंह (55) की मौत हो गई। सारण ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मां को करंट लगने के बाद बच्चे नजदीक पहुंचे तो वो भी करंट की चपेट में आ गये और उन्हें बचाने के फेर में हठेसिंह भी करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे के समय अर्जुन सिंह घर से बाहर गए हुए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टैग्स#Jaipur#Rajisthan
← पिछली खबरISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयारअगली खबर →हरियाणा के रेवाड़ी में फैक्टरी के बॉयलर में गिरने से कर्मचारी की मौत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।