हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:2922 नव॰

पैरंट्स से donations वसूलने को लेकर बैकफुट पर कर्नाटक सरकार, वापस लेना पड़ा फैसला

school
WhatsApp ↗
प्राइमरी और हाई स्कूल के प्रबंधन के लिए पैरंट्स पर चंदा देने का नियम कर्नाटक सराकार ने वापस ले लिया है। सरकार ने पैरंट्स से हर महीने स्कूल के विकास के नाम पर 100 रुपये वसूलने का नियम लागू किया था। हालांकि विपक्ष और लोगों की आलोचना के बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया। यह नियम 20 अक्टूबर को लागू किया गया था। शनिवार को डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एजुकेशन की तरफ से कहा गया कि तत्काल प्रभाव से 20 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया आदेश वापस लिया जाता है। इससे पहले विपक्ष के नेता सिद्धारमैया न भाजपा सरकार पर इस फैसले को लेकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक की भाजपा सरकार स्कूल के गरीब छात्रों को परेशान कर रही है। सरकार के विभाग छात्रों से भी 40 फीसदी कमीशन ले रहे हैं। Dhanteras, धनतेरस जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि, मिलेगा तीन गुना फल - पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार छात्रों को खाना, दूध, यूनीफॉर्म, जूते और हॉस्टल की सुविधा बिना किसी शुल्क के देती थी। यह भाजपा की सरकार है जो कि छात्रों का पैसा भी ले लेना चाहती है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार चलाने के लायक ही नहीं बची है।  
← पिछली खबरभारत में Moto E22s की सेल शुरू, जानिए क्या है फोन की खासियतअगली खबर →Ind vs Pak T20 Wc: विराट कोहली की बेस्ट पारी पर वाइफ अनुष्का शर्मा का इमोशनल नोट
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।