LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
03:5025 अग॰

लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के CM बने माणिक साहा, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ

manik saha
माणिक साहा आज अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे. कांग्रेस और माकपा के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों ने कहा कि वे राज्य में दूसरी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेंगे. सभी अटकलों पर 6 मार्च को विराम लगाते हुए, भाजपा ने घोषणा की कि माणिक साहा ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगे और विधायक दल ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है. माणिक साहा के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद भी आज उनके साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेगी. केंद्रीय गृह मंत्री शाह और भाजपा प्रमुख नड्डा भाजपा नीत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहले ही त्रिपुरा पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी का सुबह करीब 10.35 बजे गुवाहाटी से अगरतला पहुंचने का कार्यक्रम है. त्रिपुरा बीजेपी यूनिट के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा, ‘पिछले तीन दशकों में यह पहली बार है कि किसी गैर वामपंथी सरकार ने त्रिपुरा में सत्ता बरकरार रखी है.   हमें उम्मीद है कि भाजपा 2.0 सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी.’ कांग्रेस-टीयूजेएस ने 1988 में, इस सीमावर्ती राज्य में वामपंथियों को हराया और सरकार बनाई, लेकिन 1993 में वह कम्युनिस्टों से हार गई. उसके बाद से 2018 तक त्रिपुरा में लेफ्ट की सरकार रही. Swami Nitayanda: नित्यानंद ही नहीं, इन लोगों ने भी बनाया है अलग देश; एक की आबादी सिर्फ 27 लोगों की त्रिपुरा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी एक सीट हासिल करने में सफल रही. इस बीच, वाम मोर्चा ने एक बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य माणिक सरकार और माकपा, भाकपा, आरएसपी और फॉरवर्ड ब्लॉक के सचिवों को राज्य सरकार ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन वाम मोर्चे ने 2 मार्च को विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से राज्य भर में ‘भाजपा समर्थकों और गुंडों द्वारा फैलाए गए अभूतपूर्व आतंक’ के कारण इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है. इसी आधार पर कांग्रेस भी आज के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेगी.  
← पिछली खबरSwami Nitayanda: नित्यानंद ही नहीं, इन लोगों ने भी बनाया है अलग देश; एक की आबादी सिर्फ 27 लोगों कीअगली खबर →गदर मचाने आया Jio का एंटरटेनमेंट प्लान, अनलिमिटेड ऑफर के साथ OTT की टॉप क्लास फिल्मों का मजा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।