हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0722 नव॰

क्या Maratha Reservation पर अड़ गई है महाराष्ट्र सरकार? CM Eknath Shinde SC में क्यूरेटिव याचिका दाखिल कराएंगे!

Maratha Reservation
WhatsApp ↗
क्या Maratha Reservation पर अड़ गई है महाराष्ट्र सरकार? सवाल का जवाब तो नहीं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स से ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, CM Eknath Shinde SC में क्यूरेटिव याचिका दाखिल कराने की बात को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने याचिका खारिज होने के बाद भी कहा था कि महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय के लोगों के साथ इंसाफ को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इसके लिए जो भी कदम उठाने होंगे सरकार जरूर उठाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री ने लगातार दो दिनों तक बयान दिया जिसके बाद Maratha Reservation का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मराठा आरक्षण पर पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करेगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना-भाजपा की महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि मराठा रिजर्वेशन पर याचिका गुरुवार को खारिज हुई है। इसके बाद सीएम शिंदे ने कहा था कि सरकार हर हाल में मराठा आरक्षण मिले, इसके लिए प्रयास कर रही है।
← पिछली खबरजब स्वप्न में सांप दिखाई दे तो करें यह उपायअगली खबर →BEST Buses Eid को बनाएंगी खास, मुंबई में ट्रैवल आसान बनाने के लिए एक्स्ट्रा बस फेरों का ऐलान, Route Check करें
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।