हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5322 नव॰

Mohan Bhagwat तो मस्जिद-मदरसा जाने लगे, कुछ दिनों में मोदी भी 'टोपी' पहनने लगेंगे: दिग्विजय सिंह

digvijaya singh
WhatsApp ↗
राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा का असर RSS प्रमुख Mohan Bhagwat पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भागवत को मदरसा और मस्जिद जाने पर मजबूर होना पड़ा है और कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 'टोपी' पहननी शुरू कर देंगे। दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने इंदौर में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बीच कहा, 'भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।' Mainpuri By Election: डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अपर्णा? यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने साफ किया रुख भारत लौटने के बाद 'टोपी' नहीं लगाते मोदी: दिग्विजय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब और अन्य देशों में तो 'टोपी' पहनते हैं, लेकिन वह भारत लौटने के बाद सिर पर 'टोपी' नहीं लगाते। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का 2 महीने के भीतर बहुत असर हुआ है। इसीलिए संघ के एक बड़े नेता को कहना पड़ा कि देश के गरीब लोग और गरीब व अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि आप देखिएगा, जब यह यात्रा अपने आखिरी मुकाम श्रीनगर पहुंचेगी, तब क्या होता है।  
← पिछली खबरभुखमरी, गरीबी और बुढ़ापा... 8 अरब की दुनिया के आगे ये 5 बड़ी चुनौतियां; कितना गंभीर संकटअगली खबर →UP Fake Bus Depot मामला, प्रशासनिक सुधार की पहल, जांच की तैयारी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।