हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:3122 नव॰

Nara Lokesh की पदयात्रा 27 जनवरी से, AP पुलिस ने दी परमिशन, क्या 'युवा गालम' से घबराए CM जगन को सता रहा चुनावी हार का डर ?

Nara Lokesh
WhatsApp ↗
आंध्र प्रदेश के TDP Leaders Nara Lokesh की अगुवाई में 'युवा गालम' पदयात्रा करेंगे। आंध्र प्रदेश पुलिस से हरी झंडी मिल गई है। टीडीपी महासचिव एमएलसी नारा लोकेश 'युवा गालम' टाइटल के साथ पदयात्रा करेंगे, इसकी घोषणा के बाद से ही कार्यक्रम पर संशय के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन अब सस्पेंस खत्म करते हुए चित्तूर पुलिस ने मंगलवार को वॉकथॉन की अनुमति दे दी।

पुलिस ने TDP नेताओं को सशर्त हरी झंडी दिखाई

27 जनवरी को कुप्पम से शुरू होने वाली पदयात्रा में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के समर्थक बड़ी संख्या में जुट सकते हैं। ऐसे में हाल ही में रैली के दौरान हुई भगदड़ के बाद उपजी आशंकाओं से निपटना आंध्र प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कुप्पम में जनसभा करने की अनुमति शर्तों के साथ दी है।  टीडीपी नेताओं और पदाधिकारियों को आशंका थी कि सरकार जानबूझकर वॉकथॉन में बाधा उत्पन्न कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब नजरें नारा लोकेश के युवा गालम में जुटने वाले समर्थकों पर रहेंगी।

क्या मुख्यमंत्री को चुनाव हारने का डर है ?

दिलचस्प है कि तेलुगू देशम पार्टी के नेता अक्सर वाईएसआरसीपी सरकार और खुद मुख्यमंत्री जगन पर तीखे जुबानी हमले करते रहते हैं। भले ही पुलिस ने युवा गालम की परमिशन दे दी है, लेकिन लगाई गई शर्तों पर आपत्ति जताते हुए,टीडीपी नेताओं ने कहा कि प्रतिबंधों से मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की असुरक्षा दिखती है। सीएम जगन और उनके सहयोगी चुनाव हारने के डर से इसे बाधित करने की साजिश कर रहे हैं।   [caption id="attachment_17481" align="alignleft" width="300"]Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial[/caption] [caption id="attachment_17482" align="alignleft" width="300"]Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial[/caption] [caption id="attachment_17483" align="alignleft" width="300"]Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial[/caption] [caption id="attachment_17484" align="alignleft" width="300"]Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial[/caption] [caption id="attachment_17485" align="alignleft" width="300"]Republic Day Advertorial Republic Day Advertorial[/caption]
← पिछली खबरक्या Jamia BBC Documentary के कारण 'घिरी' ? SFI फिल्म की स्क्रीनिंग पर अड़ी, Riot Control फोर्स बुलाई गईअगली खबर →UPSSSC Result : तीन महीने में आ गया 'सरकारी रिजल्ट' ! तीन आसान स्टेप में यहां चेक करें अपने स्कोर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।