LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
06:3323 अग॰

ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा पार्टी के प्रदेश सचिव गांजा तस्करी में गिरफ्तार

IMG-20230817-WA0000
ओमप्रकाश राजभर के करीबी नेता और सुभासपा के प्रदेश सचिव को अंबेडकरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के चलाए गए अभियान में पकड़े अशोक यादव के पास से करीब सात किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं सुभासपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सचिव अशोक यादव की गिरफ्तारी को सियासी साजिश बताया है। दरअसल, सम्मनपुर थाने की पुलिस ने सात किलो 150 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कुर्की बाजार पावर हाउस के पास स्थित पुलिया के निकट अशोक यादव पुत्र श्रीराम निवासी कुर्की बनगवां कोतवाली अकबरपुर और उमाशंकर राजभर पुत्र बिरजू निवासी परस कटुई थाना सम्मनपुर को सात किलो 150 ग्राम अवैध गांजे व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि अशोक यादव सुभासपा के प्रदेश सचिव हैं। खबर फैलते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई। सुभासपा जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बता दिया। उन्होंने कहा कि अशोक यादव हार्ट के मरीज हैं। वह इलाज कराने गए थे। उन्हें फंसाया जा रहा है।
← पिछली खबरसपने में Shivling की पूजा करने के क्या मायने हैं? महादेव से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत समझना जरूरीअगली खबर →Varanasi, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती के अवतरण दिवस पर तुलादान का आयोजन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।