राजनीति
BJP-RSS के कई नेताओं को पाक की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी संगठन से धमकी, अफगान आतंकियों से ट्रेनिंग का दावा

आतंकी संगठन लश्कर ए खालसा ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के BJP नेताओं को धमकी दी है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी- आईएसआई से जुड़े इस संगठन के संबध में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के कुछ युवाओं और बदमाशों को खुद से जुड़ने के लिए ड्रग्स के जरिए कमाई का झांसा दिया जा रहा है। अफगानिस्तान से आतंकियों को ट्रेनिंग दिलाने की बात भी सामने आई है।
उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से सांसद घनश्याम लोधी को परिवार के साथ हत्या की धमकी दी गई है। वॉट्सऐप पर मिली धमकी में खुद को आतंकी संगठन का प्रवक्ता बताने वाले शख्स ने कहा है कि बीजेपी से अलग नहीं होने की सूरत में पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया जाएगा। बीजेपी के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय सेना के अधिकारियों को टारगेट करने की धमकी भी दी गई है। रामपुर के सांसद की कंप्लेन पर एसपी जांच कर रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।UP | BJP MP Ghanshyam Singh Lodhi has received threats on WhatsApp. Case registered. Teams have been formed to investigate whether the same WhatsApp message received by him has been sent to other people also: AK Shukla, SP Rampur, on BJP MP GS Lodhi receiving death threats(06.01) pic.twitter.com/kL6Mhu9tC7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 6, 2023
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01कांग्रेस नेता डॉ यासमीन राव का इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को हटाना पड़ा महंगा
02विधानसभा चुनाव परिणाम पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, लोगों का जताया आभार
03तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, पार्टी में जश्न का माहौल
04कुमारास्वामी के घर पर हो रही थी बिजली चोरी, पकड़े जाने पर बोले 'मै जुर्माना भर दूंगा'
05'मैं महज शिकायतकर्ता', लोकपाल की CBI जांच के आदेश पर बोले निशिकांत दुबे
06