LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
10:1023 अग॰

पंजाब के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग में भर्ती अभियान की घोषणा की

81a00a23bcbfe5bd8f57af10fb4ccd04_original
मोगा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को शिक्षा विभाग में एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू करने की घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। भगवंत मान ने कहा कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली हैं और इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मान ने यहां शिक्षक दिवस के अवसर पर एक राज्य स्तरीय समारोह के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू करने का फैसला किया है। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में कैंपस मैनेजर और सफाई कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 80 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया और कहा कि सरकार पंजाब में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मान ने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए 68 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है और पहला स्कूल 13 सितंबर को लोगों को समर्पित किया जाएगा।
← पिछली खबरVaranasi, होटल हरि विलास में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबूअगली खबर →इंडिया’ से डर और नफरत के चलते देश का नाम बदलने में जुटी सरकार: कांग्रेस
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।