हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2222 नव॰

Imtiaz Ali की फिल्म में परिणीति, पठान से दीपिका का हॉट लुक वायरल

vicky_donor_
WhatsApp ↗
अभिनेता आयुष्मान खुराना (ayushmann khurrana) ने फिल्म विक्की डोनर (vicky donor) से बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब उन्होंने इसके सीक्वल की इच्छा जाहिर की है। वहीं हॉलीवुड में भी काम करने पर उन्होंने रिएक्ट किया। इसके अलावा शाहरुख खान स्टारर पठान (pathaan) से दीपिका पादुकोण (deepika padukone) एक और लुक सामने आया है। इस बार दीपिका पहले भी ज्यादा हॉट दिख रही हैं। वहीं इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की एक फिल्म में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को मौका मिल गया है। जिस में उनकी जोड़ी दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ होगी। विक्की डोनर के सीक्वल में काम करना चाहते हैं आयुष्मान बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर के सीक्वल में काम करना चाहते हैं। आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म विक्की डोनर से की थी। जॉन अब्राहम निर्मित और शुजित सरकार निर्देशित विक्की डोनर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आयुष्मान खुराना ने विक्की डोनर का सीक्वल बनाने की इच्छा जाहिर की है। आयुष्मान खुराना ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि विक्की डोनर 2 लगभग 10 साल बाद बनाई जाए। उस समय तक विक्की के बच्चे बड़े हो जाने चाहिए और विक्की उनसे मिल सकता है।'हॉलीवुड में काम करने के बारे में पूछे जाने पर आयुष्मान ने कहा, 'यदि उनके किरदार का रप्रिजेंटेशन अच्छा होता है, तो वह हॉलीवुड फिल्मों में जरूर काम करना पसंद करेंगे।' पठान से दीपिका का नया लुक रिलीज बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान से उनका नया लुक रिलीज कर दिया गया है। यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म से हाल ही में दीपिका का पहला लुक जारी किया गया था। इसमें दीपिका पादुकोण को बिकिनी पहने देखा जा सकता है। अब इस बीच फिल्म पठान से उनका दूसरा लुक जारी किया गया है। इसमें दीपिका को पीले रंग की मोनोकिनी पहने पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनका स्लिम और टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। वह काफी हॉट और बोल्ड पोज दे रही है। सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'फिल्म पठान के लिए दीपिका पादुकोण को और ग्लैमरस अवतार में प्रेजेंट करना था। वह फैंटास्टिक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत ही ग्लैमरस भी हैं। वह बहुत ही हॉट एक्ट्रेस है। वह बहुत ही बोल्ड है। जब आप उन्हें अपनी फिल्मों में लेते हैं, तब उन्हें आपको उनके ही अंदाज में पेश करना होता है।मैं उन्हें और ग्लैमरस अवतार में दिखाना चाहता था क्योंकि यहीं फिल्म की मांग है।' फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। Hrithik Roshan और Mahira Khan का वीडियो वायरल, एक ही टेबल पर साथ बैठे दिखे दोनों Imtiaz Ali की चमकीला में परिणीति बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्मकार इम्मतियाज अली की फिल्म चमकीला में काम करती नजर आएंगी। इम्तियाज अली जल्द फिल्म चमकीला का निर्देशन शुरू करेंगे।चमकीला पंजाबी फोक सिंगर की अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की अहम भूमिका होगी। परिणीति चोपड़ा फिल्म चमकीला में अमरजोत कौर की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं दिलजीत दोसांझ, अमर सिंह चमकीला की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा ने इस भूमिका के लिए कड़ी मेहनत की है। यह फिल्म दो महीनों में शूट की जाएगी।
← पिछली खबरहिमाचल में Congress की गुटबंदी सीएम पद को लेकर लॉबिंग में जुटे नेताअगली खबर →फिर गरजा Virat Kohli का बल्ला, रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।