LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
09:0823 अग॰

हिमाचल में Congress की गुटबंदी सीएम पद को लेकर लॉबिंग में जुटे नेता

sonia
हिमाचल प्रदेश की बागडोर किसके हाथ में होगी, इसको लेकर सियासी सरगर्मी बरकरार है। इस मसले पर शुक्रवार को नवनिर्वाचित Congress  विधायकों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन शनिवार को भी मुख्यमंत्री पद के लिए लॉबिंग जारी रही। सुबह से ही कांग्रेस विधायक शिमला के सेसिल होटल में कतारबद्ध नजर आए, जहां पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक (छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा) ठहरे हुए थे। सूबे में अब सीएम चुनने की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान पर है। ऐसे कांग्रेस आलाकमान के लिए सीएम पद पर उस नेता को चुनने की चुनौती है, जो सूबे में पार्टी को एकजुट करके सूबे को मजबूत नेतृत्व प्रदान करे। कांग्रेस के सामने सूबे में छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की मृत्यु के कारण पैदा हुए शून्य को भरने की भी बड़ी चुनौती है। पार्टी आलाकमान नहीं चाहेगा कि हिमाचल भी पंजाब और राजस्थान की राह पर जाए। दोनों ही राज्यों में अब तक अंदरूनी गुटबाजी खत्म नहीं हुई है। पंजाब का हश्र तो देखा जा चुका है। राजस्थान में भी अंदरूनी खींचतान समय समय पर नजर आ ही जाती है। छत्तीसगढ़ में भी भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच मतभेद देखे जा चुके हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक विधायक दल के नेता पर आम सहमति नहीं बन पा रही है। दावेदार नेता लाबिंग में जुटे हैं। राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह, निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव अभियान समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से पर्यवेक्षकों से मुलाकात की। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी भी यह बात कही है। Nitin Gadkari का दावा- ना किसी को चाय पिलाऊंगा और ना लगेंगे पोस्टर, फिर भी 5 लाख वोट से मिलेगी जीत वहीं शनिवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- मैं मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं हूं। मैं सिर्फ एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं। आलाकमान जो भी फैसला लेगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा और एआईसीसी की राज्य इकाई के प्रभारी राजीव शुक्ला राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले दूसरे दिन भी सीएम चेहरे के संबंध में पार्टी विधायकों से फीड बैक लेते रहे। उन्होंने शनिवार को सुबह शिमला में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की। पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपेंगे। वहीं पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री के अलावा पार्टी नेता राजिंदर राणा भी दावेदारों में शामिल हैं।
← पिछली खबरTwitter से महिलाओं को चुन-चुनकर निकाला? एलन मस्क के खिलाफ केस दर्ज, बढ़ेंगी मुश्किलेंअगली खबर →Imtiaz Ali की फिल्म में परिणीति, पठान से दीपिका का हॉट लुक वायरल
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।