राजनीति
नोट पर हो लक्ष्मी गणेश की तस्वीर, Arvind Kejriwal से पहले BJP नेता ने दिया था सुझाव

दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के उस सुझाव पर खूब विवाद हो रहा है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए नोट पर भगवान लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस समेत कई दलों ने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। हालांकि, यह विचार केजरीवाल का अपना नहीं है, इससे पहले भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने ठीक यही बात कही थी।
सुब्रमण्यन स्वामी ने भी नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर लगाने का सुझाव दिया था और कहा था कि इससे करेंसी को मजबूती मिल सकती है। बात जनवरी 2020 की है। सुब्रमण्यन स्वामी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि नोट पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर से भारतीय करेंसी मजबूत होगी। उनसे एक पत्रकार ने इंडोनेशिया की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर का हवाला देकर सवाल किया था।
Himachal Elections: नामांकन के चंद घंटे पहले BJP ने कुल्लू में बदला प्रत्याशी, महेश्वर सिंह का टिकट कटा
यह पूछे जाने पर कि क्या इंडोनेशिया की तरह भारत को भी नोट पर गणेश जी की तस्वीर लगानी चाहिए, स्वामी ने कहा था, ''अब यह तो नरेंद्र मोदी जवाब दे सकते हैं। मैं तो पक्ष में हूं। मैं तो कहता हूं कि लक्ष्मी का चित्र होना चाहिए, गणपति विघ्न को हटाने के लिए। परंतु देश की करेंसी को सुधारने के लिए लक्ष्मी का फोटो हो सकता है।'' तब सुब्रमण्यन स्वामी की यह बात मीडिया की सुर्खियों में आई थी। अब केजरीवाल ने भी यही बात कही तो एक बार फिर इस पर विवाद-विवाद और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01कांग्रेस नेता डॉ यासमीन राव का इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को हटाना पड़ा महंगा
02विधानसभा चुनाव परिणाम पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, लोगों का जताया आभार
03तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, पार्टी में जश्न का माहौल
04कुमारास्वामी के घर पर हो रही थी बिजली चोरी, पकड़े जाने पर बोले 'मै जुर्माना भर दूंगा'
05'मैं महज शिकायतकर्ता', लोकपाल की CBI जांच के आदेश पर बोले निशिकांत दुबे
06