LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
22:0024 अग॰

JDU को कांग्रेस में मिलाना चाहते थे PK, बीजेपी का कर रहे काम; नीतीश का पलटवार

nitish kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है। नीतीश कुमार ने कहा कि यह वही प्रशांत किशोर हैं, जो कुछ समय पहले हमारी पार्टी के कांग्रेस में विलय की सलाह दे रहे थे। साथ ही नीतीश ने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर अब भाजपा के साथ हैं। इसलिए वहां के हिसाब से बयानबाजी कर रहे हैं। नीतीश ने यह बातें एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं। उनसे पूछा गया था कि प्रशांत किशोर का कहना है कि आपने उन्हें सरकार में पोस्ट ऑफर की थी। इसके जवाब में नीतीश कुमार ने उक्त बातें कहीं। नीतीश ने कहा कि प्रशांत किशोर ऐसे ही बोलते रहते हैं। ऐसा कुछ नहीं है, बस उनकी बातें सुन लीजिए। उन्होंने कहाकि उनकी जो मर्जी बोलते रहें। हम लोगों को कोई लेना देना नहीं है। नीतीश ने कहा कि वह प्रशांत किशोर पर रोज-रोज बोलना उचित नहीं समझते। वह मेरे साथ रहते थे, मेरे घर में रहते थे, अब हम क्या बोलें। उन्होंने आगे प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को कोई ठिकाना नहीं है।   नीतीश ने इसी दौरान कहा कि चार-पांच साल पहले की बात है। प्रशांत किशोर ने आकर उनसे कहा था कि अपनी पार्टी को कांग्रेस में मर्ज कर दीजिए। तब मैंने कहा था भला हम कांग्रेस में खुद को मर्ज करेंगे? बिहार के सीएम ने कहा कि आजकल जहां गया है, बीजेपी में उसके हिसाब से सब कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रशांत किशोर को नहीं बुलाया था, वह खुद ही आए थे हमसे मिलने। नीतीश ने कहा कि वह कुछ भी बोलते हैं तो हम नहीं बोलते। अब आप लोगों ने पूछ लिया है तो इतना बता रहे हैं।  
← पिछली खबरजो बोया वही काट रहा Pakistan, वित्तमंत्री को आतंकियों ने किया किडनैप; विदेशी टूरिस्ट्स को भी बनाया बंदीअगली खबर →शिखर धवन की टीम को लेकर अफ्रीकी स्पिनर Keshav maharaj ने कहा- वैकल्पिक खिलाड़ियों की टीम कहना सही नहीं
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।